Psycho Life Gyan
मैं आपसे आज कुछ व्यक्तिगत ऐसी घटनाएं साझा करना चाहता हूं जो मेरे साथ हुई है या मेरे किसी रिश्तेदार के साथ।
जिनसेे यह समझ में आ गया कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड बहुत हो रहे हैं इनसे खुद भी बचना जितना जरूरी है उतना ही लोगों को इसके बारे में जागरूक होना जरूरी है।
मैं इस लेख के माध्यम से आपको बताना चाहता हूं कि कैसे-कैसे फ्रॉड हो रहे हैं, कैसे आप इन फ्रॉड से बच सकते है ?
1.) ICICI BANK में नौकरी
तो यह घटना मेरे साथ हुई मैंने अपना रिज्यूमे shine.com और अन्य नौकरी देने वाली साइट्स में डाला इसके बाद मुझे कई सारे कॉल आने शुरू हुए। लेकिन उनमें से कोई भी ऐसा नहीं था जो बिना पैसे लिए नौकरी दे रहा हो।
कोई बोलता सिक्योरिटी चार्ज देना पड़ेगा, कोई बोलता लैपटॉप फीस देनी पड़ेगी, कुछ तो इतना डराते की 1 घंटे में अगर आपने इतने पैसे नहीं दिए तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी ।
अब मुझसे बोला गया आप 1800 रुपए दीजिए आपकी नौकरी , आप जहां हैं उसी शहर में आईसीआईसी बैंक में लग जाएगी गारंटी। मैं पैसा देने वाला था लेकिन मैंने अपनी साइकिल उठाई और चुपचाप निकल गया आईसीआईसी बैंक में पूछने कि मुझे जो यह फॉर्म आया है और यह जो कॉल आ रहा है कि आपके यहां नौकरी देगा तो क्या यह सच है ?
मैनेजर ने सीधे कहा यह सब फ्रॉड है। कोरोनाकाल में हमने कई कर्मचारियों को निकाला है। हम क्यों नौकरी देंगे ? तब मुझे पता चला कि मेरे साथ फ्रॉड होने ही वाला था लेकिन भगवान का शुक्र है कि नहीं हुआ।।
2.) 25000 दो और 3 लाख का लोन लो
अभी पिछले दिनों मेरे दोस्त के पिताजी ने पता नहीं कहां अपना ईमेल , नेम और फोन नंबर डाल दिया शायद किसी ऐड में। वहां से उनको कॉल आया क्योंकि इस समय बैंक से लोन मिल नहीं रहा है इसलिए उसने बोला कि आप हमें ₹10000 दीजिए और हम आपको तीन लाख का लोन देंगे ।
अब अंकल को लगा कि यह तो बहुत सही है और उन्होंने चुपचाप ₹10000 भेज दिए। अपने वादे के अनुसार उन्होंने पैसा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 10,000 और दीजिए तब जाकर हम आपको लोन दे पाएंगे ।
पता नहीं अंकल को क्या सूझी उन्होंने आंटी को कहा और आंटी ने ₹10000 रखा था वह भी दे दिया। यह बात अभी तक उन्होंने मेरे दोस्त को नहीं बताई थी। जब तक दोस्त को उसके पिता ने बताया तब तक 25000 रुपए जा चुके थे।
वो इतने शातिर थे कि अपना ऑफिस हैदराबाद में बता रहे थे । जब मेरे दोस्त ने पता लगाया तो पता चला उस स्थान पर कोई और कंपनी है और लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कॉल दिल्ली से आ रहा है।
अब जब दोस्त जान गया ये सब फ्रॉड है, तो वो बोला पैसे लौटाओ इस पर उन्होंने कहा 8000 रुपए दो तो लौटाए। उनकी ना गूगल में कोई साइट है ना कुछ वो लौटाने को राज़ी हैं।
अब अंकल को समझ में आया कि हमारे साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ
है।
है।
तो दोस्तो आप तुरंत मिलने वाली नौकरी या पैसे के लिए
पैसा मत दीजिए इनके झांसे में मत फसिए। खासकर किसी ऑनलाइन एड को देख के या आने वाले एसएमएस से।
इंटर्नशाला जैसी कई साइट्स ने स्पष्ट लिखा है कि आप सब किसी प्रकार से कोई पैसा नहीं दे।।
अतः सावधान।।




0 comments:
Post a Comment